नरेश साहू आत्महत्या मामला: मुस्लिम समाज ने CBI जांच की मांग, आईजी को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर। मुंगेली जिले में नरेश साहू की संदिग्ध आत्महत्या का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में लगाए गए आरोपों को लेकर अब मुस्लिम समाज भी सामने आ गया है। सोमवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए CBI जांच की मांग की।

मुस्लिम समाज के लोग नेहरू चौक में एकत्र हुए और पैदल मार्च करते हुए आईजी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में मृतक द्वारा लगाए गए आरोप और कुछ लोगों के नाम लिए जाने से मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच स्थानीय स्तर पर होती है, तो निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं। इसलिए सच्चाई सामने लाने के लिए CBI जैसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच जरूरी है।

मुस्लिम समाज ने यह भी साफ किया कि अपराध का कोई धर्म नहीं होता। अपराध करने वाला व्यक्ति अपराधी होता है, न कि उसका समाज। किसी एक आरोपी के कारण पूरे समाज को बदनाम करना गलत है।

समाज के लोगों ने नरेश साहू की मौत पर गहरा दुख जताया और उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई