Sohail Khan Arrested: ग्रैंड न्यूज़ की सशक्त रिपोर्टिंग के बाद हरकत में आई पुलिस
ग्रैंड न्यूज़ की खबर का असर – आरोपी सोहेल ख़ान गिरफ्तार

बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, (Sohail Khan Arrested) जहां ग्रैंड न्यूज़ की खबर का असर साफ तौर पर देखने को मिला है। हिंदू युवक के साथ मारपीट, धमकी और लगातार प्रताड़ना और आत्म हत्या करने के मामले को ग्रैंड न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाते हुए आरोपी सोहेल ख़ान का नाम उजागर किया था।
फरार आरोपी सोहेल ख़ान चढ़ा पुलिस के हत्थे, Sohail Khan Arrested
खबर के प्रसारित होते ही मामला गरमा गया, हिंदू संगठनों का आक्रोश बढ़ा और पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बना। इसी दबाव के बीच पुलिस ने तेजी दिखाते हुए फरार चल रहे आरोपी सोहेल ख़ान को कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी न केवल कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है बल्कि इसे ग्रैंड न्यूज़ की निर्भीक और प्रभावी पत्रकारिता का प्रत्यक्ष परिणाम बताया जा रहा है……





