रेलवे में 311 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से विभिन्न विभागों में कुल 311 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 29 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है।

भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपये जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये तय किया गया है।

भर्ती के अंतर्गत सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर के 15, लैब असिस्टेंट ग्रेड-III के 39, चीफ लॉ असिस्टेंट के 22, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर के 24, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 7, साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) के 2 और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 202 पद शामिल हैं। इस तरह कुल पदों की संख्या 311 है।

शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए हिंदी या अंग्रेजी में स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक है, साथ ही स्नातक स्तर पर हिंदी और अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है। स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर के लिए श्रम कानूनों में विशेषज्ञता के साथ स्नातक डिग्री और डिप्लोमा या एलएलबी मांगी गई है। चीफ लॉ असिस्टेंट पद के लिए लॉ में डिग्री और वकालत का कम से कम तीन साल का अनुभव जरूरी है।

लैब असिस्टेंट ग्रेड-III के लिए फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है, साथ ही प्रयोगशाला तकनीक में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए। सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर के लिए जनसंपर्क, विज्ञापन, पत्रकारिता या जनसंचार में डिग्री या डिप्लोमा और दो साल का अनुभव अनिवार्य है। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए भी जनसंपर्क, विज्ञापन, पत्रकारिता या जनसंचार में डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है। साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) के लिए साइकोलॉजी में स्नातकोत्तर डिग्री और एक साल का अनुभव जरूरी है।

आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

वेतनमान की बात करें तो जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर, सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर और साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) को 35,400 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। चीफ लॉ असिस्टेंट और पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को 44,900 रुपये प्रतिमाह जबकि लैब असिस्टेंट ग्रेड-III को 19,900 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। होमपेज पर उपलब्ध Apply Online लिंक पर क्लिक कर नया पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवश्यक जानकारी भरनी होगी और आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई