केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का रायपुर में भव्य स्वागत, सिरपुर और भोरमदेव के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रविवार को रायपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के बाद वे हेलीकॉप्टर से सिरपुर (महासमुंद) के लिए रवाना हुए।

सिरपुर हेलीपैड पहुंचने के बाद मंत्री शेखावत सड़क मार्ग से सर्किट हाउस गए, जहां वे स्थानीय लोगों और अधिकारियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर में भोज का आयोजन रखा गया है।

दोपहर 1 बजे के करीब मंत्री शेखावत सिरपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए कबीरधाम के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग 1:30 बजे उनके भोरमदेव मंदिर हेलीपैड पहुंचने का कार्यक्रम तय है, जहां वे आगे की गतिविधियों और दर्शन में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री की इस यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और तैयारियों की पूरी व्यवस्था की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई