Campaign Awareness: नववर्ष में बिलासपुर पुलिस ने आमजनों को दिया भरोसे का तोहफा, 100 गुम मोबाइल किए वापस
बिलासपुर पुलिस की मुहिम ‘चेतना’, 100 गुम मोबाइल लौटे

बिलासपुर पुलिस की मुहिम ‘चेतना’ के तहत नववर्ष में आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। (Campaign Awareness) पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए कीमती मोबाइल फोन तलाश कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया है….बिलासपुर जिले में मोबाइल गुम होने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। साइबर सेल और जिले के विभिन्न थानों की टीमों ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइल की ट्रैकिंग शुरू की।
करीब 20 लाख रुपये कीमत के मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी, Campaign Awareness
जांच के दौरान छत्तीसगढ़ के कई जिलों के साथ-साथ मध्यप्रदेश, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र से करीब 100 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद किए गए इन मोबाइल की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। 31 दिसंबर को जब ये मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए गए, तो जिन लोगों ने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, वे भी भावुक नजर आए। किसी के लिए यह मोबाइल रोज़गार का साधन था, तो किसी के लिए अपनों की यादों से जुड़ी अमानत। नववर्ष से पहले अपनी खोई हुई चीज वापस पाकर लोगों के चेहरों पर साफ मुस्कान दिखी…..





