Protest: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन

बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन....

बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। (Protest) शहर के पुराने बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं की हत्या और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक और निंदनीय हैं। उनका आरोप है कि एक समय बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी बड़ी संख्या में थी, लेकिन अत्याचार और पलायन के चलते यह संख्या लगातार घटती जा रही है।

भारत सरकार से सेना भेजने और मुंहतोड़ जवाब देने की उठी मांग (Protest) 

हिंदू संगठनों ने भारत सरकार से मांग की है कि वह इस मामले में अब केवल कूटनीतिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि ठोस और कड़े कदम उठाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर भारत सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए फोर्स भेजनी चाहिए और अत्याचार करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। साथ ही, पीड़ित हिंदुओं को सुरक्षित निकालकर भारत में बसाने की भी मांग की गई….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई