नववर्ष उत्सव से पहले ओरछा फुल, मुंबई-दिल्ली से पहुंचे डीजे-आर्केस्ट्रा, 90 प्रतिशत होटल पहले ही बुक

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी ओरछा में नववर्ष के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नए साल के जश्न को लेकर देश-विदेश से पर्यटकों का आगमन शुरू हो चुका है, जिससे पर्यटन और व्यवसायिक गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है। उत्सव को खास बनाने के लिए होटल संचालकों ने विशेष इंतजाम किए हैं।

ओरछा में ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक आकर्षणों के चलते एक सप्ताह पहले ही होटल और होम-स्टे पूरी तरह भर गए। बड़े होटल ऑनलाइन बुकिंग के जरिए पहले ही फुल हो चुके हैं, जबकि शेष पर्यटकों को होम-स्टे और गेस्ट हाउस में ठहराया जा रहा है। वर्तमान में ओरछा के करीब 110 होटल लगभग पूरी तरह बुक हैं।

नववर्ष कार्यक्रमों को आकर्षक बनाने के लिए होटल प्रबंधन ने दिल्ली और मुंबई से डीजे और आर्केस्ट्रा टीमों को आमंत्रित किया है। भगवान श्रीराम राजा के रूप में विराजमान होने के कारण ओरछा की धार्मिक पहचान और भी विशेष मानी जाती है। लक्ष्मीनारायण मंदिर, जहांगीर महल, चतुर्भुज मंदिर, हरदौल बैठक, ऐतिहासिक छतरियां और बेतवा नदी का नैसर्गिक सौंदर्य पर्यटकों को लगातार आकर्षित कर रहा है।

बेतवा नदी यहां सात धाराओं में विभाजित होती है, जिसे सतधारा कहा जाता है। नववर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीराम राजा सरकार मंदिर में दर्शन कर नए साल की शुरुआत करेंगे। इसको देखते हुए मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की पुख्ता तैयारियां की हैं।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और होमगार्ड की तैनाती की जा रही है। वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है और ओरछा नगर के बाहर ही पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालु और पर्यटक शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में नववर्ष का उत्सव मना सकें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई