Pickpocketing In Masturi: मस्तूरी में उठाईगिरी, बैंक से निकाले एक लाख रुपये चोरी
पीड़िता की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही एक महिला के साथ उठाईगिरी की घटना सामने आई है। (Pickpocketing In Masturi) जानकारी के मुताबिक, मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम अकोला की रहने वाली प्रेमकुमारी कुर्रे मंगलवार सुबह मस्तूरी स्थित एक बैंक से एक लाख दो हजार रुपये निकालकर पैदल अपने घर की ओर जा रही थीं। रास्ते में साड़ी गंदी हो जाने पर वह पास स्थित हैंडपंप के पास रुकीं और रुपये से भरा थैला एक पेड़ में टांग दिया।
मामला दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस…. (Pickpocketing In Masturi)
इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात युवक ने मौके का फायदा उठाया और थैला लेकर फरार हो गया। जब महिला ने थैला गायब देखा तो उसने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके…..





