Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

दूषित जलापूर्ति से इंदौर के भागीरथपुरा में स्वास्थ्य संकट, 100 से अधिक लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी की आपूर्ति से अचानक स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया। इलाके में एक के बाद एक लोग उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ बीमार पड़ने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ितों में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक शामिल हैं।

बीमारी के मामलों में तेजी से इजाफा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्राथमिक उपचार के बावजूद कई लोगों की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। देर शाम तक 27 से अधिक मरीज अस्पतालों में इलाजरत रहे, जबकि 50 से ज्यादा लोगों को दवा देकर घर भेजा गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से नर्मदा जलापूर्ति के पानी में केमिकल और पेट्रोल जैसी बदबू आ रही थी। इसकी शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आशंका जताई जा रही है कि इसी दूषित पानी के सेवन से लोगों की तबीयत बिगड़ी है।

बीमारी की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हाल जाना। अधिकारियों के अनुसार प्रभावित क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जांच की जा रही है और अलग-अलग स्थानों से सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। जलप्रदाय टंकी और पाइपलाइन की भी जांच की जा रही है।

प्रारंभिक तौर पर संदेह जताया जा रहा है कि डमरू उस्ताद चौराहे के आसपास हुई खुदाई के कारण ड्रेनेज का पानी जलापूर्ति लाइन में मिल गया होगा। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के असली कारण की पुष्टि हो सकेगी। प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई