रायपुर पैसेंजर ट्रेन के कोच में युवक ने की आत्महत्या, रेलवे पुलिस जांच में जुटी

रायपुर में टिटलागढ़–रायपुर पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी रविवार सुबह यात्रियों को मिली, जिसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि युवक कोच के भीतर पंखे के सहारे लटका हुआ मिला। जब यात्री ट्रेन में सवार हुए तो उन्होंने शव देखा और तुरंत रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मामले को आत्महत्या मानते हुए जांच आगे बढ़ाई है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास मौजूद यात्रियों और स्टेशन कर्मियों से पूछताछ कर रही है, ताकि युवक की पहचान और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस के अनुसार, जिस समय युवक ने यह कदम उठाया, उस वक्त ट्रेन पूरी तरह खाली थी।

घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। संबंधित थानों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई