कांग्रेस का बड़ा हमला: SEBI Chief माधबी पुरी बुच एकसाथ तीन जगह से ले रही थीं सैलरी

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने सेबी चीफ माधबी पुरी बुच को लेकर जोरदार हमला बोला है. पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा कते हुए कहा कि माधबी पुरी बुच एकसाथ तीन जगह से सैलरी ले रही थीं. उन्होंने कहा कि सेबी की भूमिका शेयर बाजार को विनियमित करना है, जहां हम सभी अपना पैसा निवेश करते हैं. इसकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है. सेबी के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है? यह कैबिनेट, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह की नियुक्ति समिति है. सेबी के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए इस समिति में दो सदस्य जिम्मेदार हैं.
पवन खेड़ा ने आगे कहा कि सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच 2017, 2024 के बीच आईसीआईसीआई बैंक से 16 करोड़ 80 लाख रुपये की नियमित आय ले रही थीं. उन्होंने कहा कि अगर आप पूर्णकालिक सदस्य हैं तो आप ICICI बैेक से सैलरी क्यों ले रही थीं.





