चार दिन में उखड़ी सड़क: बिलासपुर में पीडब्ल्यूडी की कार्यशैली पर सवाल, घटिया मरम्मत से जनता परेशान

बिलासपुर के कुदुदंड इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करवाया गया सड़क मरम्मत कार्य महज चार दिन में ही उखड़ने लगा है। इससे विभाग की कार्यशैली, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

लगभग चार दिन पहले कुदुदंड रोड पर सड़क की मरम्मत कराई गई थी। लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि यह सड़क अब जगह-जगह से टूटने और उखड़ने लगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह काम सिर्फ दिखावा था। मौके पर कोई अधिकारी मौजूद नहीं था और ठेकेदार के कर्मचारियों ने मनमाने तरीके से मरम्मत कर दी।

लोगों का कहना है कि अगर ऐसा ही घटिया काम करना था तो सड़क को छेड़ा ही क्यों गया? मरम्मत के नाम पर सरकारी पैसे की बर्बादी हो रही है और जनता को कोई फायदा नहीं मिल रहा। सड़क उखड़ने से रोजाना वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई लोगों ने इसे साफ-साफ भ्रष्टाचार का मामला बताया है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कागजों में लाखों रुपये खर्च दिखाए जाते हैं, लेकिन जमीन पर काम की गुणवत्ता बेहद खराब रहती है। इसी कारण कुछ ही दिनों में सड़क दोबारा पहले जैसी खराब हालत में पहुंच जाती है। इससे पहले भी कई जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर सवाल उठाए थे, लेकिन हालात में अभी तक कोई सुधार नहीं दिखाई देता।

अब बड़ा सवाल यह है कि इस खुलासे के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करेगा?

क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या फिर यह खानापूर्ति ऐसे ही चलती रहेगी?

जनता की निगाहें अब प्रशासन के फैसले पर टिकी हुई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई