Tragic Accident: छत से गिरकर 4 वर्षीय मासूम की मौत
धूप सेंकते वक्त छत से फिसलकर गिरा मासूम

मजदूरी पर गए थे माता-पिता, घर में अकेले थे बच्चे
बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसे में चार साल के मासूम बच्चे की छत से गिरने से मौत हो गई। (Tragic Accident) घटना मंगला क्षेत्र के रजक मोहल्ले की है, जहां रहने वाला हर्ष पटेल अपने घर की छत पर अपनी बहन के साथ खेल रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह माता-पिता रोजी-मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे और बच्चे घर में अकेले थे।
संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गया।
इसी दौरान धूप सेंकते वक्त मासूम का संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गया। गिरने के बाद बच्चे को खून से लथपथ देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। (Tragic Accident) आसपास के लोगों ने तत्काल बच्चे को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया…..





