यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के दुबई क्रूज वेडिंग के बाद ईडी जांच सख्त, लग्जरी संपत्तियों पर कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के यूट्यूबर और फैंटेसी क्रिकेट इन्फ्लुएंसर अनुराग द्विवेदी की दुबई में आयोजित भव्य क्रूज वेडिंग के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच तेज हो गई है। इस शाही विवाह और उनकी असामान्य दौलत ने एजेंसी के संदेह को बढ़ा दिया है।
सूत्रों के अनुसार, ईडी ने अनुराग से जुड़े लखनऊ, उन्नाव और दिल्ली में स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की और उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान लग्जरी कारें, बैंक खाते, डिजिटल दस्तावेज और नकदी जब्त की गई हैं।
जांच में यह भी सामने आया कि अनुराग ने दुबई में क्रूज शिप पर शादी के अलावा कई संपत्तियों और निवेशों को कथित अवैध तरीकों से अर्जित धन से जोड़ा। ईडी ने उनकी बैंक खाते और निवेश फ्रीज कर दिए हैं।
एजेंसी का मानना है कि अनुराग ने कथित अवैध ऑनलाइन सट्टा और बेटिंग गतिविधियों से कमाई गई रकम का इस्तेमाल अपनी शानदार जीवनशैली और संपत्तियां खरीदने में किया। जांच अभी जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।





