Dhirendra Shastri’s Statement: रायपुर एयरपोर्ट पर बोले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर, धर्मांतरण पर तीखा बयान.

कांकेर विवाद पर प्रतिक्रिया, हिंदू समाज की एकता की सराहना...

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे, जहां वे भिलाई में आयोजित पंचदिवसीय हनुमंत कथा में शामिल होने आए हैं। (Dhirendra Shastri’s Statement) रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने धर्मांतरण को लेकर बड़ा और तीखा बयान देते हुए कहा कि भारत में कैंसर से भी बड़ा खतरा धर्मांतरण है। उन्होंने कांकेर में धर्मांतरण को लेकर हुए विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो कुछ वहां हुआ, वह अच्छा नहीं था, लेकिन हिंदू समाज ने जिस तरह एकजुटता दिखाई, उसके लिए वे धन्यवाद देते हैं।

कांकेर विवाद पर प्रतिक्रिया, हिंदू समाज की एकता की सराहना…

पंडित शास्त्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति नहीं चाहते, तो अभी एक होने का सही समय है। (Dhirendra Shastri’s Statement)  साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में शांति और उन्नति की कामना करते हुए कहा कि भारत को विश्व गुरु बनना चाहिए। उल्लेखनीय है कि भिलाई में आज से पंचदिवसीय हनुमंत कथा का शुभारंभ हो रहा है, जिसमें एक दिवसीय दिव्य दरबार का भी आयोजन किया जाएगा..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई