Youth Festival: बिलासपुर से युवाओं को बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री साय ने किया राज्य युवा महोत्सव का भव्य आगाज़…

बिलासपुर में गूंजा छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव....

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बहतराई स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। (Youth Festival) इस अवसर पर उन्होंने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ 2026 का भी रिमोट बटन दबाकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युवा ही देश और प्रदेश का भविष्य हैं। राज्य युवा महोत्सव युवाओं की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मजबूत मंच है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में प्रदेश भर से तीन हजार से अधिक युवा भाग ले रहे हैं, जो सांस्कृतिक और साहित्यिक विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

मलखंब को मिला मान-सम्मान, खिलाड़ियों को सीधे एक लाख की सौगात….

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकनृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, चित्रकला और कविता लेखन में विजेता प्रतिभाएं राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। (Youth Festival) उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर ओलंपिक में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी यह साबित करती है कि छत्तीसगढ़ शांति और विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने मलखंब खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।साथ ही अमेरिका गॉट टैलेंट में चयनित मलखंब खिलाड़ी अनतई पोटाई के अमेरिका आने-जाने का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाने की घोषणा की।

बिलासपुर से युवाओं को बड़ा तोहफा

कार्यक्रम में खेलों के शुभंकर ‘मोर वीर’, थीम सॉन्ग और खेलो इंडिया टॉर्च का भी अनावरण किया गया। उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में अपार प्रतिभा है और सरकार उन्हें हर स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत तस्वीर पेश करता है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेल और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए जिले में भी प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा और उन्हें राज्य स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button