मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। यह योजना श्रम विभाग द्वारा संचालित की जा रही है और इसके तहत पंजीकृत श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों को छात्रवृत्ति सहायता प्रदान की जाती है।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के माध्यम से इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। ऐसे श्रमिक, जिनके बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं और जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन श्रमेव जयते मोबाइल ऐप, श्रम विभागीय कार्यालय, नजदीकी श्रम संसाधन केंद्र या च्वाइस सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर 2025 के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी भी स्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

श्रम विभाग ने पात्र श्रमिकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उनके बच्चों को योजना का लाभ मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई