Accident : सेप्टिक टैंक निर्माण के दौरान हादसा….राजमिस्त्री बुरी तरह घायल….

Accident : मिट्टी के नीचे दबे दो श्रमिक

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में गंभीर हादसा हो गया है। (Accident) घटना बुढ़ा महादेव मंदिर के पास रविवार दोपहर की बताई जा रही है। जहां सेप्टिक टैंक निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ठेकेदार दीनदयाल निषाद मंदिर के पास एक घर में टैंक बनवा रहे थे। काम के दौरान राजमिस्त्री सुंदर सूर्यवंशी और एक महिला श्रमिक गड्ढे के अंदर जोड़ाई का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक गड्ढे की दीवार मिट्टी सहित धसक गई और दोनों उस मलबे के नीचे दब गए।

रतनपुर में निर्माण हादसा, मिट्टी के नीचे दबे दो श्रमिक.. एक की हालत गंभीर

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। (Accident) आसपास के लोग और ठेकेदार ने मिलकर मिट्टी हटाई और दोनों घायलों को बाहर निकाला। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री सुंदर सूर्यवंशी को हालत बिगड़ने पर सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई