टेकऑफ के बाद तकनीकी खराबी, दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 887 को टेकऑफ के तुरंत बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह निर्णय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत लिया गया। विमान दिल्ली में सुरक्षित उतरा और सभी यात्री तथा क्रू मेंबर सुरक्षित बाहर आ गए।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 6.10 बजे फ्लाइट ने दिल्ली से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के एक इंजन में तकनीकी दिक्कत आ गई, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया। दो इंजन वाले विमान एक इंजन पर भी सुरक्षित लैंडिंग करने में सक्षम होते हैं, इसी कारण किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हुई।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी समस्या सामने आने के बाद क्रू ने सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित रूप से उतारा। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। साथ ही यह भी बताया गया कि विमान की आवश्यक जांच की जा रही है और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में एयर इंडिया की उड़ानों से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के कई मामले सामने आए हैं। इससे पहले भी विभिन्न रूट्स पर उड़ानों को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर मामले में सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई