बिलासपुर में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, हर बच्चे को मिलेगी सुरक्षा की खुराक

बिलासपुर।जिले में आज से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की जोरदार शुरुआत हो गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। अभियान के पहले दिन जिले के सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है।

आज 21 दिसंबर को प्रत्येक बूथ पर विशेष शिविर लगाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स दी गईं। सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी हुई हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा मितानिन और स्वास्थ्य कर्मचारी मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए।

पोलियो बूथों पर बच्चों के साथ पहुंचे अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने बढ़-चढ़कर अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलवाईं और अभियान में सहयोग किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों को पोलियो से बचाव और नियमित टीकाकरण की जानकारी भी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जो बच्चे आज किसी कारण से बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे, उन्हें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए 22 और 23 दिसंबर को डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा, ताकि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप्स से छूट न जाए।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें और समय पर अपने बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलवाएं। समय पर टीकाकरण से ही बच्चों को पोलियो से हमेशा के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई