Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Gmail का शेड्यूल सेंड फीचर: तय समय पर भेजें ईमेल, जानें आसान तरीका

Gmail आज दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली ईमेल सेवाओं में से एक है। निजी काम से लेकर दफ्तर के जरूरी मेल तक, करोड़ों लोग रोजाना इसका उपयोग करते हैं। हालांकि, Gmail में कई ऐसे उपयोगी फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी जानकारी बहुत से यूजर्स को नहीं होती। इन्हीं में से एक है ईमेल शेड्यूल करने का विकल्प, जिससे आप मनचाहे समय पर ईमेल भेज सकते हैं।

यह फीचर तब बेहद काम का साबित होता है, जब आप ईमेल पहले ही तैयार कर लेते हैं लेकिन उसे किसी खास तारीख या समय पर भेजना चाहते हैं। मीटिंग रिमाइंडर, ऑफिस से जुड़ी जरूरी मेल या अलग-अलग टाइम जोन में काम करने वालों के लिए यह सुविधा काफी फायदेमंद है।

डेस्कटॉप पर Gmail में ईमेल शेड्यूल करने के लिए सबसे पहले Gmail खोलकर अपने अकाउंट में लॉग इन करें। इसके बाद Compose पर क्लिक कर नया ईमेल लिखें और रिसीवर का ईमेल एड्रेस, सब्जेक्ट व मैसेज भरें। अब Send बटन के पास दिए गए नीचे की ओर तीर पर क्लिक करें और Schedule send विकल्प चुनें। यहां Gmail द्वारा सुझाया गया समय चुन सकते हैं या अपनी पसंद की तारीख और समय सेट कर सकते हैं। Schedule send पर क्लिक करते ही ईमेल तय समय पर अपने आप भेज दिया जाएगा। Gmail ईमेल भेजते समय आपके टाइम जोन को ध्यान में रखता है और एक साथ अधिकतम 100 ईमेल शेड्यूल किए जा सकते हैं।

मोबाइल फोन में Gmail ऐप के जरिए भी ईमेल शेड्यूल किया जा सकता है। इसके लिए Gmail ऐप खोलें और Compose पर टैप कर नया ईमेल लिखें। रिसीवर का ईमेल, सब्जेक्ट और मैसेज डालने के बाद ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें। यहां Schedule send विकल्प चुनकर अपनी पसंद का समय सेट करें। इसके बाद ईमेल अपने आप तय समय पर भेज दिया जाएगा।

Gmail का यह फीचर उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है, जो समय का बेहतर प्रबंधन करना चाहते हैं और जरूरी ईमेल सही वक्त पर भेजना चाहते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई