Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Student Missing: जीजीयू का बीएससी छात्र दो दिन से लापता, परिजन और पुलिस कर रही तलाश

Student Missing: मोबाइल कमरे में मिला..

बिलासपुर में गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी का बीएससी बायोटेक प्रथम सेमेस्टर का छात्र राहुल यादव दो दिन से लापता है। (Student Missing) मरवाही का रहने वाला राहुल 18 दिसंबर की सुबह यूनिवर्सिटी जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे हैं, वहीं जीजीयू कैंपस से पहले भी एक छात्र के लापता होकर मृत मिलने के मामले ने इस घटना को और गंभीर बना दिया है।

यूनिवर्सिटी के लिए निकला, वापस नहीं लौटा छात्र

राहुल यादव मूल रूप से मरवाही क्षेत्र का रहने वाला है और बिलासपुर के कोनी इलाके में किराए के मकान में अपने बड़े भाई के साथ रहकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। (Student Missing) परिजनों के अनुसार राहुल 18 दिसंबर की सुबह बैग लेकर यूनिवर्सिटी जाने की बात कहते हुए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। देर रात तक उसके न लौटने पर भाई ने मरवाही में परिवार को सूचना दी। शुक्रवार सुबह उसके परिजन बिलासपुर पहुंचे और सबसे पहले यूनिवर्सिटी प्रबंधन से जानकारी ली, जहां बताया गया कि 18 दिसंबर को नियमित कक्षाएं नहीं लगी थीं, केवल पंथी नृत्य कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें वही छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जो आयोजन का हिस्सा थे।

मोबाइल कमरे में मिला, पुलिस वृंदावन जाने की संभावना भी तलाश रही

प्रबंधन ने यह भी कहा कि राहुल उस कार्यक्रम में आया था या नहीं, इसकी जानकारी उनके पास नहीं है। इसके बाद परिजन कोनी थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने यूनिवर्सिटी कैंपस और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी है, साथ ही दोस्तों और परिचितों से भी पूछताछ जारी है। वहीं छात्र के कमरे से पुलिस को उसका मोबाइल फोन मिला है, जिससे मामले ने और सवाल खड़े कर दिए हैं। कोनी थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजन और पुलिस कर रही तलाश, Student Missing

यूनिवर्सिटी के मुख्य मार्ग और नजदीकी सीसीटीवी फुटेज की जांच में राहुल को यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर जाते हुए नहीं देखा गया है। इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया है कि राहुल ने घटना से पहले लगभग 5200 रुपए एटीएम के जरिए निकाले थे। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि राहुल वृंदावन के महाराज प्रेमानंद के भक्त है, इसलिए उनके वहां जाने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। इससे पहले भी 21 अक्टूबर को विवेकानंद हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा छात्र अर्सलान अंसारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ था, जिसका शव दो दिन बाद यूनिवर्सिटी परिसर के तालाब में मिला था और उस मामले में भी पुलिस आज तक साफ निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। अब एक और छात्र के लापता होने की घटना से यूनिवर्सिटी प्रबंधन और छात्रों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस गुमशुदा छात्र के पिता और परिजन के साथ लगातार संपर्क में है और पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई