105 की जगह 205 नंबर के कमरे में पहुंची युवती, होटल में पूरी रात गैंगरेप; तीन आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में एक होटल में 30 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती अपनी सहेली से मिलने होटल गई थी, लेकिन गलती से सही कमरे की बजाय दूसरे कमरे में चली गई, जहां मौजूद तीन युवकों ने उसे जबरन शराब पिलाकर पूरी रात दुष्कर्म किया।

जानकारी के मुताबिक युवती एक निजी अस्पताल में काम करती है और वह होटल में ठहरी अपनी सहेली से मिलने पहुंची थी। सहेली रूम नंबर 105 में थी, लेकिन युवती गलती से दूसरी मंजिल पर रूम नंबर 205 के दरवाजे पर पहुंच गई। कमरे के अंदर तीन युवक शराब पी रहे थे। दरवाजा खुलते ही आरोपियों ने युवती को जबरन अंदर खींच लिया और कमरे में बंद कर दिया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन बीयर पिलाई और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। तड़के सुबह किसी तरह मौका पाकर वह उनके चंगुल से बाहर निकली और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान घनश्याम भूलल राठौड़, ऋषिकेश तुलसीराम चव्हाण और किरण लक्ष्मण राठौड़ के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही होटल की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई