नादिया में रेल हादसा, पीएम मोदी की रैली में जा रहे चार भाजपा समर्थकों की मौत

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक दर्दनाक रेल हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा के चार समर्थकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सभी समर्थक ताहेरपुर में प्रस्तावित सभा स्थल की ओर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, हादसा ताहेरपुर और बड़कुल्ला स्टेशन के बीच हुआ। रेलवे ट्रैक के पास से गुजरते समय ये लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान रामप्रसाद घोष, मुक्तिपद सूत्रधार, गोपीनाथ दास और भैरव घोष के रूप में हुई है। सभी मृतक मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खराब मौसम और घने कोहरे के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर ताहेरपुर में लैंड नहीं कर सका, जिसके चलते उन्होंने फोन के माध्यम से सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले भाजपा समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि खराब मौसम की वजह से वह सभा में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर उनका मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पार्टी और देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

रेलवे और स्थानीय प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है, जबकि हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई