Drug Department Action: बिलासपुर जिला में भुना चना फैक्ट्रियों पर बड़ी कार्रवाई.
Drug Department Action: खाद्य सुरक्षा टीम का औचक निरीक्षण, भारी मात्रा में भुना चना सीज.

बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। (Drug Department Action) भुना चना में नॉन-परमिटेड सिंथेटिक फूड कलर ‘औरामीन’ के इस्तेमाल की आशंका पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण कर भारी मात्रा में भुना चना जब्त किया है। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देश पर, अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में बिलासपुर जिला की खाद्य सुरक्षा टीम ने सिरगिट्टी क्षेत्र में भुना चना बनाने वाली इकाइयों की जांच की।
भुना चना निर्माताओं को नोटिस,नमूने जांच के लिए रायपुर भेजे
जांच के दौरान अमित फुड प्रोडक्ट से 600 किलो भुना चना, जिसकी अनुमानित कीमत 48 हजार रुपये है, और जय भोले इंडस्ट्रीज से 750 किलो भुना चना, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है, जब्त किया गया। इसके अलावा शिवशक्ति दाल मिल से भी जांच के लिए नमूने लिए गए।सभी संबंधित फर्मों को सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। जब्त किए गए और संकलित सभी नमूनों को जांच के लिए रायपुर स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।
भारी मात्रा में भुना चना सीज. (Drug Department Action)
इस कार्रवाई में अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित गुप्ता, अविषा मरावी, भारती शांडिल्य और नमूना सहायक निखिलेश साहू मौजूद रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित फर्मों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से साफ संदेश है कि आम जनता के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।





