राकेश रंजन बने बिलासपुर के नए डीआरएम, रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश

बिलासपुर। रेलवे बोर्ड ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए ईस्ट सेंट्रल रेलवे में पदस्थ राकेश रंजन को बिलासपुर मंडल का नया मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) नियुक्त किया है। खास बात यह है कि बिलासपुर डीआरएम के पद को लेकर एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा आदेश जारी किया गया है।

इससे पहले 11 दिसंबर को वेस्टर्न रेलवे के अधिकारी उमेश कुमार को बिलासपुर डीआरएम बनाए जाने का आदेश हुआ था। लेकिन उसी दिन उन्होंने पारिवारिक कारणों, बच्चे की पढ़ाई और पत्नी की नौकरी का हवाला देते हुए अपना तबादला निरस्त करने का अनुरोध रेलवे बोर्ड से किया। रेलवे बोर्ड ने उनके आवेदन को स्वीकार करते हुए तबादला रद्द कर दिया।

उमेश कुमार का तबादला रद्द होने के बाद रेलवे बोर्ड ने नए डीआरएम की तलाश शुरू की और सूची में शामिल अधिकारियों में से राकेश रंजन का चयन किया। इसके बाद 18 दिसंबर को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया गया।

गौरतलब है कि वर्तमान डीआरएम राजमल खोईवाल की अब तक किसी अन्य पद पर नई तैनाती नहीं की गई है। रेलवे विभाग में यह चर्चा है कि लालखदान मेमू ट्रेन दुर्घटना के बाद यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है, हालांकि रेलवे बोर्ड की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई