Ticket Booking Change: तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, पीआरएस काउंटर पर लागू हुआ ओटीपी सिस्टम

Ticket Booking Change: दलालों पर लगेगी लगाम, तत्काल टिकट में ओटीपी व्यवस्था शुरू

बिलासपुर से यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। (Ticket Booking Change) यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब पीआरएस काउंटरों से तत्काल टिकट बुक कराने के लिए ओटीपी आधारित प्रणाली लागू की जा रही है। यह नई व्यवस्था 18 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगी और शुरुआत में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से प्रारंभ होने वाली 6 ट्रेनों में लागू की जाएगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बदली तत्काल टिकट की तस्वीर

इस व्यवस्था के तहत तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। (Ticket Booking Change) ओटीपी दर्ज करने के बाद ही टिकट जारी किया जाएगा। रेलवे के अनुसार इस प्रणाली से फर्जी बुकिंग, दलालों और अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगेगी। साथ ही वास्तविक यात्रियों को समय पर टिकट मिलने में मदद मिलेगी।रेलवे प्रशासन ने सभी मंडलों को निर्देश दिए हैं कि नई व्यवस्था की पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, सरल और भरोसेमंद टिकट सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई