Sanitary Machine: बिलासपुर स्टेशन पर लगी सैनिटरी नैपकिन मशीन

Sanitary Machine: महिला यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा

बिलासपुर रेलवे ने महिला यात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय और संवेदनशील पहल की है। (Sanitary Machine) बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ऑटोमैटिक सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की गई है, जिसका शुभारंभ एक महिला यात्री के हाथों किया गया।यह मशीन महिला प्रतीक्षालय के ठीक सामने लगाई गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित नैपकिन तुरंत उपलब्ध हो सके।

बिलासपुर ज़ोन में पहली बार लगी ऑटोमैटिक नैपकिन मशीन….(Sanitary Machine) 

यह सुविधा खास तौर पर उन महिला यात्रियों के लिए बेहद मददगार साबित होगी, जिन्हें अचानक ऐसी आवश्यकता का सामना करना पड़ता है।रेलवे प्रशासन के अनुसार, बिलासपुर ज़ोन में यह अपनी तरह की पहली स्वचालित मशीन है। इस मशीन से कुछ ही रुपए में सैनिटरी नैपकिन प्राप्त किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि यह मशीन QR कोड, डिजिटल भुगतान और सिक्कों तीनों माध्यमों से संचालित की जा सकती है।

महिला यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल सुविधा देना है, बल्कि महिलाओं में स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना भी है। (Sanitary Machine) महिला यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और अन्य महिलाओं को भी इसके बारे में जानकारी दें।स्टेशन प्रशासन का मानना है कि ऐसी आधुनिक और मानवीय सुविधाएँ रेलवे यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सहज और सम्मानजनक बनाती हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई