सुकमा के जंगलों में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में चल रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन माओवादियों को मार गिराया। मौके से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड की टीम ने सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। इसी दौरान मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ स्थल से हथियार बरामद किए गए हैं। हालांकि मारे गए माओवादियों की पहचान और बरामद सामग्री का विस्तृत विवरण अभियान के पूरी तरह समाप्त होने के बाद जारी किया जाएगा।

इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण स्वयं कर रहे हैं। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। बताया गया है कि पिछले दो वर्षों में माओवादी संगठनों को लगातार नुकसान हुआ है और कई शीर्ष नेताओं समेत बड़ी संख्या में माओवादी मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई