खुदाई का झांसा देकर NRI परिवार से ठगी, नकली सोना बेचकर छीने लाखों रुपये

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ठगों ने खुद को मजदूर बताकर और खुदाई में खजाना मिलने की फर्जी कहानी गढ़कर एक NRI परिवार से पांच लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पुराने सिक्के और सोने के आभूषण दिखाकर परिवार को भरोसा दिलाया, लेकिन जब गहनों को सुनार की दुकान में जांच कराया गया तो ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के प्रताप विहार के रहने वाले मनीष कुमार 2 दिसंबर को दूध लेने बाजार गए थे, जहां उनकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने खुद को राजू बताकर मजदूर बताया और दावा किया कि मिट्टी की खुदाई में 70-80 पुराने सिक्के और सोने के आभूषण मिले हैं। उसने इन्हें कम दाम में बेचने का झांसा देकर मनीष कुमार को भरोसे में लिया।

अगले दिन 3 दिसंबर को मनीष अपनी पत्नी और मां के साथ तिगरी गोल चक्कर पहुंचे। आरोपियों ने 20 लाख रुपये की कीमत बताकर सिक्के और सोने की चेन दिखाई और सौदे के बाद 5 लाख रुपये लेकर सामान सौंप दिया। इसके बाद सामान की जांच सुनार की दुकान में करवाई गई तो सभी सिक्के और आभूषण नकली पाए गए।

पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बिसरख कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं और लोगों से अपील की गई है कि ऐसे झांसे में न आएं और लेन-देन से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई