पति सोने की चेन नहीं दिला रहा, लेडी टीचर शिकायत लेकर पहुंची पुलिस

उत्तर प्रदेश के आगरा में घरेलू विवाद का अनोखा मामला सामने आया है। एक महिला शिक्षक अपने पति से नाराज थी क्योंकि वह उसे सोने की चेन नहीं खरीदकर दे रहा था। महिला अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मामले को सुनने के बाद सीधे इसे परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया, जहां काउंसलर दंपति के बीच सुलह कराने का प्रयास करेंगे।

महिला ने शिकायत पत्र में पति पर मानसिक प्रताड़ना और बार-बार झगड़ा करने का आरोप लगाया है और दहेज उत्पीड़न के तहत कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पति का कहना है कि पत्नी अनावश्यक खर्च करती हैं और चेन न दिलवाने की बात को बड़ा बना रही हैं। पति ने बताया कि दोनों अच्छी सैलरी कमाते हैं, लेकिन फिलहाल कुछ वित्तीय प्राथमिकताओं के कारण चेन खरीदने में समय लेना चाह रहा था।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय दंपति को परिवार परामर्श केंद्र भेजा। केंद्र की काउंसलर प्रतिभा जिंदल ने बताया कि छोटे विवादों के मामले अक्सर यहां आते हैं और काउंसलर दोनों पक्षों को समझाकर सुलह करवाने का प्रयास करते हैं ताकि परिवार टूटने से बच सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई