वाराणसी में कोडीन कफ सिरप कांड पर बड़ी कार्रवाई: 45 टीमें, 300 अधिकारी और 200 CRPF जवानों की ED रेड

वाराणसी में कोडीन मिक्स कफ सिरप मामले की जांच तेजी पकड़ चुकी है। गुरुवार देर रात करीब दो बजे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की 45 टीमें वाराणसी पहुंचीं, जिनमें लगभग 300 अधिकारी/कर्मचारी और 200 CRPF जवान शामिल थे। सुबह सात बजे से शहर के विभिन्न इलाकों में एक साथ छापेमारी शुरू कर दी।

शुभम जायसवाल ED के रडार पर

कोडीन सिरप मामले का मास्टरमाइंड माने जा रहे शुभम जायसवाल के तीनों मकानों, दुकान और आधा दर्जन ठिकानों पर करीब आठ घंटे तक छापेमारी चली। हाल ही में गंगा किनारे बने एक गोदाम से SIT ने 30 हजार कोडीन मिक्स कफ सिरप की शीशियां बरामद की थीं, जिनकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई गई थी।

ED नोटिस के बाद भी पेश नहीं हुआ शुभम

ED ने शुभम को आधार-पैन और दस्तावेजों के साथ कार्यालय में पेश होने के लिए एक हफ्ते का समय दिया था, लेकिन उसके द्वारा कोई जवाब न मिलने पर यह बड़ी कार्रवाई की गई। हर टीम में 5–7 अधिकारी और इतने ही CRPF जवान तैनात थे।

40 से अधिक फर्मों पर FIR, कई पर छापेमारी

वाराणसी में 40 से ज्यादा फर्म ऐसी हैं, जिनके खिलाफ कोडीन सिरप की FIR दर्ज है। इनमें से ज्यादातर पर ED ने तलाशी ली है। छापे शुभम के सीए विष्णु कुमार अग्रवाल के फर्म पर भी पड़े, हालांकि कार्रवाई के दौरान वह मौके पर मौजूद नहीं था। विष्णु अग्रवाल से SIT सोनभद्र पहले ही पूछताछ कर चुकी है।

SIT द्वारा परिवार से भी पूछताछ

मामले में आरोपी शुभम के पिता भोला प्रसाद जायसवाल ने SIT को बताया कि इस पूरे नेटवर्क का हिसाब-किताब सीए विष्णु अग्रवाल संभालता है।

12 बड़े साजिशकर्ता SIT की सूची में

UP सरकार ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT का गठन किया है। टीम का नेतृत्व IG लॉ एंड ऑर्डर एलआर कुमार कर रहे हैं। SIT ने 10 दिसंबर को मामले से जुड़े 12 साजिशकर्ताओं की सूची जारी की थी। इनमें शामिल नाम हैं:

  • विभोर राणा
  • सौरभ त्यागी
  • विशाल राणा
  • पप्पन यादव
  • शादाब
  • मनोहर जायसवाल
  • अभिषेक शर्मा
  • विशाल उपाध्याय
  • भोला प्रसाद
  • शुभम जायसवाल
  • आकाश पाठक
  • विनोद अग्रवाल

कार्रवाई में और तेजी आने के संकेत

45 जगहों पर हुई घंटों की छापेमारी के बाद माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह केस और तेजी पकड़ेगा तथा कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई