लखनऊ में 50 हजार की इनामी ड्रग तस्कर नसरीन बानो गिरफ्तार, घर में बनाती थी ब्राउन शुगर

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र से कुख्यात ड्रग तस्कर नसरीन बानो उर्फ बादाम को गिरफ्तार किया है। लगभग 45 वर्षीय नसरीन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह छह साल से लखनऊ, बहराइच और आसपास के जिलों में ब्राउन शुगर की बड़ी सप्लायर के रूप में सक्रिय थी।

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नसरीन मणिपुर से कच्चा अफीम मंगवाकर अपने खदरा स्थित घर में ही उसे प्रोसेस करके ब्राउन शुगर तैयार करती थी। इसके बाद उसका गिरोह इसे लखनऊ, बहराइच, सीतापुर, हरदोई और बाराबंकी में सप्लाई करता था। उसका पति पहले से ही अन्य मामले में जेल में है, जिसके चलते पूरा नेटवर्क नसरीन ही संभाल रही थी।

गिरफ्तारी का सुराग 17 अक्टूबर को मिला, जब एसटीएफ ने उसके गिरोह के एक सदस्य को 3.440 किलो ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा था। उस आरोपी ने नसरीन का पूरा नाम और पता बता दिया, जिसके बाद उस पर इनाम घोषित कर तलाश शुरू की गई।

मंगलवार देर रात खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ ने ठाकुरगंज के फरीदीपुर में दबिश दी और महिला पुलिसकर्मियों की मदद से नसरीन को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ उसके फोन और बैंक खातों की जांच कर रही है, ताकि उसके सप्लायर और खरीदारों तक पहुंचा जा सके। उसे एनडीपीएस एक्ट के पुराने मामले में गिरफ्तार दिखाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर और पूछताछ की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई