कल्याण कॉलेज में हंगामा: NSUI प्रदेश महासचिव समेत 7 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर

दुर्ग। भिलाई स्थित कल्याण कॉलेज में हुए हंगामे के बाद NSUI के प्रदेश महासचिव आकाश कनौजिया सहित सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा की शिकायत के आधार पर की गई है।

बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले एक महिला कर्मचारी ने प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज के आरोप लगाए थे। इसी मामले को लेकर मंगलवार को NSUI कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा किया।

आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें जूतों की माला पहनाने की कोशिश की। इसके अलावा कॉलेज के शासकीय दस्तावेजों पर स्याही डालकर कई महत्वपूर्ण फाइलों को नुकसान भी पहुंचाया गया।

कॉलेज प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने आकाश कनौजिया, दीपक पाल, आनंद यदु, नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमिक पटेल और अंशुल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई