निकोलस पूरन की अनोखी रणनीति ने बल्लेबाज को कराया रिटायर्ड आउट, ILT20 मैच में देखी अनोखी घटना

ILT20 में 9 दिसंबर को खेले गए मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स और मुंबई इंडियंस अमीरात के बीच आखिरी ओवर तक रोमांच देखने को मिला. मुकाबला जितना रोमांचक था, उससे ज्यादा चर्चा उस रणनीति की हुई, जो विकेटकीपर निकोलस पूरन ने डेजर्ट वाइपर्स के बल्लेबाज मैक्स होल्डन को डगआउट भेजने के लिए अपनाई. यह तरीका इतना चौंकाने वाला था कि कमेंटेटर तक हैरान रह गए.

डेजर्ट वाइपर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की. फखर जमां के साथ एंड्रीज गूज मैदान पर थे, लेकिन गूज रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए. इसके बाद मैक्स होल्डन क्रीज पर आए. उन्होंने अपनी पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया. जब वह 36 गेंदों पर 42 रन बनाकर खेल रहे थे, तब 16वां ओवर चल रहा था जिसकी गेंदबाजी राशिद खान कर रहे थे.

राशिद की आखिरी गेंद को होल्डन आगे बढ़कर खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी. गेंद सीधे विकेटकीपर निकोलस पूरन के हाथों में चली गई. आसान मौका होने के बावजूद पूरन ने होल्डन को स्टंप नहीं किया. इस फैसले ने सबको चौंका दिया, लेकिन इसी के अगले पल उनकी रणनीति सफल होती दिखी. राशिद का ओवर खत्म होते ही डेजर्ट वाइपर्स ने मैक्स होल्डन को रिटायर्ड आउट घोषित कर दिया.

क्रिकेट के नियमों के मुताबिक यह फैसला बिल्कुल वैध है. T20 फॉर्मेट में यदि किसी बल्लेबाज की गति टीम के हित में नहीं हो, तो उसे रिटायर्ड आउट कर वापस बुलाया जा सकता है. होल्डन की धीमी पारी को देखते हुए टीम ने यही फैसला लिया.

मुकाबले के अंतिम ओवर में मुंबई इंडियंस अमीरात को जीत के लिए 4 गेंदों पर 14 रन चाहिए थे. राशिद खान ने 3 गेंदों पर 12 रन जड़कर मैच को रोमांचक मोड़ पर ला दिया. लेकिन चौथी गेंद पर वह आउट हो गए और मुंबई टीम 1 रन से मैच हार गई. हालांकि मुंबई को मैक्स होल्डन का विकेट तो मिला, लेकिन मैच अपने नाम करने में नाकाम रही. डेजर्ट वाइपर्स की यह लगातार चौथी जीत रही.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई