Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

धान खरीदी से लेकर राम मूर्ति तक, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर में पूर्व खाद्य मंत्री और कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने धान खरीदी को लेकर आरोप लगाया कि किसानों का रकबा काटा जा रहा है और कई जगहों पर शून्य कर दिया गया है। भगत ने कहा कि किसानों पर दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आज छत्तीसगढ़ का किसान खुद को असहाय महसूस कर रहा है और खेती करना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि जिन किसानों का रकबा काटा गया है, उसे तुरंत जोड़ा जाए, ताकि किसानों को उनका हक मिल सके।

नई जमीन गाइडलाइन दरों को लेकर भी अमरजीत भगत ने सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सुझाव मांगने का दिखावा किया जा रहा है, जबकि सारी ताकत और अधिकार सरकार के पास हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रजिस्ट्री प्रक्रिया की वजह से राजस्व वसूली में कमी आई है और यह पूरी तरह सरकार की नाकामी है।

नवा रायपुर के चंदखुरी में लगाई गई राम भगवान की मूर्ति को हटाकर दूसरी जगह स्थापित करने के फैसले पर भी भगत ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा लोग भगवान राम के नाम पर राजनीति और दिखावा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान के कई रूप होते हैं और यह जरूरी नहीं कि भाजपा जैसा देखना चाहे, वैसा ही सही हो। भगत ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

इन बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में फिर से हलचल तेज हो गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई