पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे पति और उसके परिजनों पर हमला, खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने तीनों की बचाई जान

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से जुड़ा पारिवारिक विवाद सोमवार को हिंसक रूप ले गया। पत्नी को ससुराल लेने पहुंचे अनिल केवट, उसके पिता रामप्रसाद और भाई दिनेश पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि तीनों की जान पर बन आई, लेकिन समय पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बचा लिया।

घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाही की है, जहां अनिल अपनी पत्नी काजल को लेने पहुंचा था। आरोप है कि वहां मौजूद परिजनों ने अनिल को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। इसी दौरान उसके पिता रामप्रसाद को एक कमरे में बंद कर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की जा रही थी। अनिल का भाई दिनेश भी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश पड़ा था।

सूचना मिलते ही बुढार थाने के आरक्षक आशीष तिवारी और डायल-112 के पायलट रवि गुप्ता मौके पर पहुंचे। दोनों ने भीड़ को हटाकर सबसे पहले अनिल को बंधन से मुक्त किया। इसके बाद कमरे में बंद रामप्रसाद को बाहर निकाला और बेहोश दिनेश को अस्पताल पहुंचाया। दोनों की त्वरित कार्रवाई से तीन लोगों की जान बच सकी।

पुलिस ने मौके से हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

बहादुरी दिखाने वाले दोनों पुलिसकर्मियों—आरक्षक आशीष तिवारी और पायलट रवि गुप्ता—को पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव द्वारा नकद पुरस्कार और सम्मान-पत्र देने की घोषणा की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई