यूपी में 44,000 से अधिक नई भर्तियां जल्द, PET पास अभ्यर्थियों को बड़ा मौका

यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही 44 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है। इन भर्तियों के लिए PET पास उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे।

पीईटी 2025 का रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों सफल अभ्यर्थियों को अब इन रिक्तियों का इंतजार है। आयोग की ओर से लेखपाल, तकनीकी सेवा, जूनियर असिस्टेंट सहित कई पदों के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार, 44,778 पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इनमें लेखपाल के 7,994, तकनीकी सेवा के 5,431, जूनियर असिस्टेंट के 4,582 और अधिशाषी अधिकारी के 320 पद शामिल हैं। इसके अलावा मत्स्य अधिकारी, फार्मासिस्ट, कंपाउंडर, आबकारी कांस्टेबल सहित कई पद भी इन भर्तियों में शामिल रहेंगे।

पीईटी 2025 परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित की गई थी और इसका रिजल्ट 5 दिसंबर को घोषित किया गया। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

PET 2025 रिजल्ट ऐसे देखें:

  • upsssc.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर PET रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें, क्योंकि नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई