इंडिगो उड़ान संकट गहराया: यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, स्पाइसजेट और रेलवे बने सहारा

इंडिगो की लगातार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। चार दिनों से जारी संकट के बीच शुक्रवार को एक हजार से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और आज भी 452 उड़ानें रद्द की गई हैं। कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स ने माफी मांगते हुए कहा है कि 10 से 15 दिसंबर के बीच स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

संकट को देखते हुए स्पाइसजेट ने 100 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। हालांकि फ्लाइट किराए में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उधर, ट्रेन टिकटों की मांग भी अचानक बढ़ गई है क्योंकि बड़ी संख्या में यात्री रेलवे का रुख कर रहे हैं।

सरकार ने मामले में हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं। नागर विमानन मंत्रालय 24 घंटे कंट्रोल रूम से फ्लाइट संचालन और किराए की निगरानी कर रहा है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई हैं और 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं।

अचानक उड़ानें रद्द होने का असर देशभर के प्रमुख शहरों पर पड़ा है। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और तिरुवनंतपुरम सहित कई शहरों से बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द की गई हैं। दिल्ली से 86, मुंबई से 109, अहमदाबाद से 19 और तिरुवनंतपुरम से 6 उड़ानें रद्द हुईं।

इंडिगो के परिचालन में आई गड़बड़ी के कारण दिल्ली से कोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, जम्मू, श्रीनगर, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जाने वाले यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है और ट्रेन टिकटों की भारी मांग हो गई है।

यात्रियों की असुविधा को देखते हुए स्पाइसजेट और रेलवे दोनों ही मोर्चा संभाल रहे हैं। सरकार ने आश्वासन दिया है कि स्थिति जल्द सामान्य करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई