Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायपुर को मिली बड़ी सौगात: जी.ई. रोड पर बनेगा नया फ्लाईओवर, स्टेशन से एयरपोर्ट तक होगा सुगम यातायात

रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक बड़ी पहल की है। उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने जी.ई. रोड पर बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए 173 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

यह फ्लाईओवर गुरू तेग बहादुर उद्यान से लेकर तेलीबांधा के नेताजी सुभाष चौक होते हुए गुरूनानक चौक तक बनाया जाएगा। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे और 16.61 मीटर चौड़े (फोरलेन) इस फ्लाईओवर के बन जाने से शंकर नगर चौक, केनाल रोड क्रॉसिंग और गुरूनानक चौक पर होने वाली जाम की समस्या में काफी कमी आएगी।

फ्लाईओवर बन जाने के बाद नगर घड़ी चौक से तेलीबांधा थाने तक सीधा मार्ग मिलेगा, जिससे वाहन बिना रुके अटल एक्सप्रेस-वे के रास्ते सीधे एयरपोर्ट तक पहुँच सकेंगे।

सरकार पहले ही फुंडहर चौक से अटल एक्सप्रेस-वे को वीआईपी रोड (एयरपोर्ट रोड) से जोड़ने वाले फ्लाईओवर को मंजूरी दे चुकी है। उसका निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने वाला है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि ये परियोजनाएँ रायपुर के यातायात को व्यवस्थित करने और लोगों को तेज, सुरक्षित और आसान यात्रा उपलब्ध कराने में बेहद महत्वपूर्ण होंगी।

अधिकारियों का कहना है कि इन फ्लाईओवर्स के बनने के बाद न सिर्फ ट्रैफिक जाम कम होगा, बल्कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तक पहुँच भी काफी आसान हो जाएगी। यह कदम राजधानी रायपुर के लिए यातायात सुधार का एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई