छोटेडोंगर के जंगलों में बड़ी सफलता: सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के लगाए तीन आईईडी बम बरामद कर नष्ट किए

नारायणपुर। छोटेडोंगर क्षेत्र के अतिसंवेदनशील जंगलों में सुरक्षा बलों ने आज एक बड़ी और महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया। नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए छिपाकर लगाए गए तीन आईईडी बम सुरक्षा बलों ने बरामद कर सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिए।

सूचना मिली थी कि माड़ीन नदी के किनारे पदबेड़ा पगडंडी मार्ग पर नक्सलियों ने आईईडी लगाई है। खबर मिलते ही तुरंत संयुक्त अभियान की योजना बनाई गई।

इस ऑपरेशन में आईटीबीपी की 29वीं वाहिनी, बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड नारायणपुर, थाना छोटेडोंगर पुलिस और आईटीबीपी डॉग स्क्वॉड की टीम शामिल हुई। संयुक्त दल मौके पर पहुंचा और बड़ी सावधानी से सभी तीनों आईईडी बमों को खोजकर सफलतापूर्वक नष्ट किया।

इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में गश्त और बढ़ा दी है, ताकि आम लोगों और जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस ऑपरेशन को इलाके में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई