दिल्ली ब्लास्ट की साजिश में हमास जैसे ड्रोन हमले का खुलासा, आतंकी दानिश के फोन से मिली चौंकाने वाली तस्वीरें

दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी दानिश के फोन की डिलीटेड हिस्ट्री से कई अहम सबूत मिले हैं। उसके फोन से दर्जनों ड्रोन की तस्वीरें बरामद हुई हैं, जिनसे अंदेशा है कि देश में हमास की तरह ड्रोन हमला करने की साजिश रची जा रही थी। जांच टीम के अनुसार दानिश और उसके नेटवर्क हल्के वजन वाले ऐसे ड्रोन बनाने की कोशिश में थे, जो लगभग 25 किलोमीटर तक उड़ान भरने की क्षमता रखते हों।

एनआईए को दानिश के फोन से रॉकेट लांचर की तस्वीरें भी मिली हैं। इसके साथ ही कई वीडियो मिले हैं जिनमें ड्रोन बम तैयार करने और उनमें विस्फोटक लगाने की तकनीक बताई गई है। ये सभी वीडियो एक विशेष ऐप के जरिए दानिश तक भेजे गए थे, जिनमें शामिल कुछ विदेशी नंबर भी जांच के दायरे में हैं।

जसीर बिलाल उर्फ दानिश को दिल्ली ब्लास्ट का को-कॉन्स्पिरेटर बताया जा रहा है। उसे 17 नवंबर को एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि लाल किले पर हमला करने वाले डॉ. उमर उसे दिल्ली बम धमाके के लिए कथित तौर पर सुसाइड बॉम्बर के तौर पर तैयार कर रहा था। दानिश इस मॉड्यूल को तकनीकी मदद भी दे रहा था।

10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास एक कार में हुए विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई थी और 20 से अधिक घायल हुए थे। जांच में यह ब्लास्ट ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ से जुड़ा पाया गया, जो जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद जैसे पाकिस्तान-आधारित संगठनों से लिंक्ड है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई