महाराष्ट्र में आज स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटिंग जारी

दिल्ली। महाराष्ट्र में आज स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटिंग जारी है। 2 दिसंबर 2025 को 242 नगर परिषदों और 46 नगर पंचायतों में मतदान हो रहा है।
इस चुनाव में करीब 6,859 उम्मीदवार मैदान में हैं, और मतदाता भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे तक चलेगा। राज्य में कुल 13,355 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए 62,108 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
इस बार के चुनाव में मुख्य मुकाबला उस गठबंधन के नेताओं के बीच है, जिसे पिछले विधानसभा चुनावों में भारी विजय मिली थी, और विपक्षी गठबंधन दोनों ही स्थानीय निकायों में अपना दमखम आजमा रहे हैं। चुनाव परिणामों की मतगणना कल, 3 दिसंबर 2025 को होगी।





