जहरीली हवा से बेहाल मुंबई: GRAP-4 लागू, 50 से ज्यादा कंस्ट्रक्शन साइट्स बंद

मुंबई। मुंबई में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। राजधानी दिल्ली की तरह अब मुंबई भी जहरीली हवा की चपेट में है। बढ़ते प्रदूषण स्तर ने शहर का दम घोट दिया है।

हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का चौथा चरण यानी GRAP-4 लागू कर दिया है, जो अब तक का सबसे सख्त स्तर है।

GRAP-4 लागू होने के बाद BMC ने शहर में 50 से ज्यादा कंस्ट्रक्शन साइट्स पर तुरंत प्रभाव से काम रोकने के आदेश जारी किए हैं। निर्माण कार्य से उठने वाली धूल को बढ़ते प्रदूषण का मुख्य कारण बताया गया है।

अधिकारी इन साइटों की लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा सके। धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई साइटों को बंद रखने का नोटिस भी जारी किया गया है।

इसी के साथ BMC ने छोटे उद्योगों जैसे बेकरी और मार्बल कटिंग यूनिट्स से भी अपील की है कि वे अपनी सफाई और कटिंग की प्रक्रिया आवासीय इलाकों से दूर शिफ्ट करें। आदेश की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रदूषण की निगरानी के लिए मुंबई के कई वार्डों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए गए हैं। इन टीमों में इंजीनियर्स, पुलिसकर्मी और GPS ट्रैक्ड वाहन शामिल हैं जो उत्सर्जन गतिविधियों पर करीबी नजर रखेंगे।

प्रदूषण बढ़ने से आम लोगों की परेशानी भी काफी बढ़ी है। लगातार बिगड़ती हवा के कारण आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और गले में खराश जैसे लक्षण तेजी से बढ़ रहे हैं।

इसी बीच मुंबई कांग्रेस ने ‘मुंबई क्लीन एयर एक्शन प्लान’ पेश किया है। इसमें शहर में 10 लाख पेड़ लगाने, वाहनों, निर्माण कार्यों और उद्योगों पर सख्त प्रदूषण नियंत्रण नियम लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है। कांग्रेस ने साफ हवा में सांस लेना नागरिकों का मौलिक अधिकार बताते हुए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई