‘तेरे इश्क में’ का असली हीरो निकला मुरारी, 7 मिनट में जीता दर्शकों का दिल

धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और पहले दो दिनों में फिल्म ने 35 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया। फिल्म में लीड स्टार्स की एक्टिंग भले ही शानदार रही, लेकिन असली हाइलाइट साबित हुए मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब द्वारा निभाया गया मुरारी का किरदार।

फिल्म में मुरारी की एंट्री बनारस के मणिकर्णिका घाट पर होती है, जब वह शंकर (धनुष) को बचाने आता है। महज 7-10 मिनट के स्क्रीन टाइम में मुरारी ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि लोग लीड स्टार्स को भी भूल गए। उनके हर डायलॉग पर थिएटर में तालियों और सीटियों की गड़गड़ाहट होती रही।

कहानी में मुरारी की मौजूदगी ने फिल्म को एक गहरा ट्विस्ट और भावनात्मक शक्ति दी। उनका किरदार शंकर के पिंडदान तक जाता है और यह सीन दर्शकों के लिए सबसे यादगार बन गया। इस तरह मुरारी के किरदार ने फिल्म में सात्विक भावनाओं और दोस्ती की मिसाल पेश की।

‘तेरे इश्क में’ का यह सीन दर्शकों के बीच सबसे चर्चा में है और मुरारी ने साबित कर दिया कि कुछ मिनट का स्क्रीन टाइम भी पूरी फिल्म पर गहरा प्रभाव डाल सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button