रायपुर–अंबिकापुर में 10 साल की सबसे कड़ाके की ठंड, तापमान ने तोड़ा दशक पुराना रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार तेज़ होता जा रहा है। उत्तर भारत और हिमालय की ओर से आ रही बर्फीली और शुष्क हवाओं ने प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में पारे को अचानक नीचे गिरा दिया है, जिससे ठंड ने बीते एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम और पिछले 10 वर्षों में सबसे कम है। खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कमजोर पड़ते ही उत्तरी हवाओं ने फिर से सर्दी के तीखे तेवर लौटा दिए। इसी तरह रायपुर के माना एयरपोर्ट पर भी न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो 10 साल में सबसे कम रहा, जबकि बिलासपुर में पारा 12.6 डिग्री तक पहुंच गया।

बीते 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। शुक्रवार को दुर्ग 29.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म और अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

प्रदेश के अन्य इलाकों में तापमान का हाल:
माना एयरपोर्ट में अधिकतम 26.9 डिग्री, न्यूनतम 11.7 डिग्री,
बिलासपुर में अधिकतम 26.5 डिग्री, न्यूनतम 12.6 डिग्री,
पेण्ड्रारोड में अधिकतम 25.3 डिग्री, न्यूनतम 10.0 डिग्री,
जगदलपुर में अधिकतम 28.8 डिग्री, न्यूनतम 10.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘देवराह’ श्रीलंका और दक्षिण–पश्चिम समुद्री क्षेत्र के ऊपर सक्रिय है और 30 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट तक पहुंच सकता है, हालांकि इसका सीधा असर छत्तीसगढ़ में नहीं होगा।

फिलहाल अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना है। अगले 2–3 दिनों में पारे में हल्की 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी भी देखी जा सकती है, लेकिन सुबह और रात के वक्त सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रायपुर में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री जबकि न्यूनतम 13 डिग्री रह सकता है।

सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन का कहना है कि गिरते पारे और सर्द हवाओं के कारण लोगों को ठंड से बचाव के ज़रूरी उपाय अपनाने चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई