Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस: गृहमंत्री अमित शाह करेंगे 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन का आगाज, NSA डोभाल समेत कई राज्यों के डीजी रायपुर पहुंचे

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज दोपहर 2 बजे से 60वां अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसका आधिकारिक उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में शामिल होने के लिए देश के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी रायपुर पहुंच चुके हैं।

आईआईएम रायपुर में एनएसए अजीत डोभाल, बीएसएफ डीजी दलजीत सिंह चौधरी, आईटीबीपी डीजी प्रवीण कुमार, जम्मू-कश्मीर के डीजी नलिन प्रभात और असम के डीजी हरमीत सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहले ही पहुंच चुके हैं।

इसके अलावा सीआईएसएफ, एसएसबी, एनएसजी, असम राइफल्स, आईबी, बीपीआरडी, एनसीआरबी और एनडीआरएफ के प्रमुख अधिकारी भी सम्मेलन में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे हैं। गृह विभाग के सचिव, केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार पहुंच रहे हैं।

कैसे होगी सम्मेलन की शुरुआत?

पहले दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उद्घाटन भाषण देंगे। उसके बाद सम्मेलन के मुख्य एजेंडा और विषयों पर चर्चा शुरू होगी। आंतरिक सुरक्षा, खुफिया तंत्र, महिला सुरक्षा और भविष्य की रणनीतियों पर उच्चस्तरीय पैनल चर्चाएं होंगी।

अतिथियों के ठहरने की खास व्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम-1 में और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एम-11 में ठहरेंगे।

नए सर्किट हाउस में एनएसए अजीत डोभाल, डिप्टी एनएसए अनीश दयाल सिंह, आईबी चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और गृह राज्य मंत्रियों के लिए कमरे आरक्षित किए गए हैं।

सर्किट हाउस में 6 सूइट व 22 कमरे, ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 कमरे और निमोरा अकादमी में 91 कमरे बुक किए गए हैं। देशभर से आने वाले 75 से अधिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी यहां ठहरेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

सम्मेलन के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी एडीजी दीपांशु काबरा और आईजी अमरेश मिश्रा को सौंपी गई है। राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय फोर्स, इंटेलिजेंस और अन्य एजेंसियां मिलकर सुरक्षा की पूरी कमान संभालेंगी।

प्रधानमंत्री देंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक

28 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन का उद्देश्य देश की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा और ‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’ के अनुरूप एक भविष्य का रोडमैप तैयार करना है।

सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा, फोरेंसिक और एआई के उपयोग जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर खुले विचार-विमर्श का मंच

यह सम्मेलन देशभर के वरिष्ठ पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों को एक मंच देता है, जहां वे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर खुलकर विचार साझा कर सकें।

प्रधानमंत्री मोदी 2014 से इस सम्मेलन में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और उन्होंने पुलिस व्यवस्था में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार मार्गदर्शन दिया है।

यह सम्मेलन अब तक कई शहरों- गुवाहाटी, कच्छ, हैदराबाद, पुणे, लखनऊ, नई दिल्ली, जयपुर और भुवनेश्वर में आयोजित हो चुका है।

रायपुर में इसका आयोजन राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई