Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

डीजी–आईजी सम्मेलन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल दोपहर 1:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक होने वाले डीजी–आईजी सम्मेलन के लिए सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर में आयोजित होगा। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल होंगे। पहली बार छत्तीसगढ़ को इस बड़े पुलिस नेतृत्व सम्मेलन की मेजबानी का मौका मिला है, इसलिए नवा रायपुर को उच्च सुरक्षा मानकों के हिसाब से तैयार किया गया है।

अमित शाह का कार्यक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 नवंबर को दोपहर 1:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 2:05 बजे वे सीधे IIM रायपुर पहुंचकर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। दोपहर से शाम 7 बजे तक सम्मेलन की बैठकों में हिस्सा लेने के बाद वे रात 8 बजे बंगला नंबर M11 में विश्राम के लिए जाएंगे। IIM परिसर में ही रात्रि भोज का कार्यक्रम भी रहेगा।

2000 से अधिक जवान तैनात

तीन दिवसीय सम्मेलन के लिए सुरक्षा व्यवस्था को बहुस्तरीय बनाया गया है। जमीनी फोर्स, हवाई निगरानी और रियल–टाइम रूट ऑब्जर्वेशन, तीनों को जोड़कर सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है।

2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और विशेष यूनिट्स की तैनाती

38 आईपीएस और एसपीएस अधिकारी सेक्टर–वार जिम्मेदारी संभाल रहे हैं

सभी थानों के एसएचओ और प्रशिक्षित कॉन्स्टेबल भी तैनात

हेलीकॉप्टर से हवाई निगरानी, CCTV का रियल–टाइम फीड, रूट ब्लॉकेज और सभी वीआईपी मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है। सम्मेलन स्थल, उसके आसपास के रास्तों और होटल क्षेत्रों में भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

देशभर से आएंगे शीर्ष पुलिस अधिकारी

देशभर के डीजी–आईजी स्तर के अधिकारी इस सम्मेलन में शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करना, आपसी समन्वय बढ़ाना और कानून व्यवस्था से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है।

प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सम्मेलन के दौरान यातायात के निर्धारित मार्गों और समय का ध्यान रखें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

इस सम्मेलन से न केवल राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में भी मजबूती आने की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई