प्रियंका की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने दी जान, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया

बिलासपुर। साकेत अपार्टमेंट में रहने वाले गौरव सवन्नी की खुदकुशी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। करीब डेढ़ महीने पहले गौरव ने उस्लापुर में ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी। तब से यह सवाल था कि आखिर किस दबाव में एक युवा ने इतना बड़ा कदम उठाया? अब सिविल लाइन पुलिस की जांच ने इस रहस्य को उजागर कर दिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गौरव की आत्महत्या के पीछे दिल्ली की रहने वाली प्रियंका सिंह का नाम जुड़ा हुआ है। दोनों एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध भी था। लेकिन किसी बात को लेकर विवाद बढ़ने लगा, जिसके बाद प्रियंका ने गौरव को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह उसे झूठे मामलों में फँसाने की धमकियां देती थी, जिससे गौरव मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया था।

लगातार मिल रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग के दबाव ने उसे अंदर से तोड़ दिया। आखिरकार इसी तनाव में उसने अपनी जान देने का फैसला कर लिया।

पुलिस ने गौरव के मोबाइल में मिले व्हाट्सऐप चैट, कॉल डिटेल्स, सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर पूरा मामला स्पष्ट किया। सभी साक्ष्य प्रियंका द्वारा मानसिक प्रताड़ना देने की ओर इशारा करते हैं।

सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि इन सभी तथ्यों के आधार पर नोएडा निवासी प्रियंका सिंह के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत ब्लैकमेलिंग, धमकी और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई तेज कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button