कलेक्टर जनदर्शन का असर: अब रात में हर बस को सारंगढ़ बस स्टैंड आना होगा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर जनदर्शन में उठाई गई समस्या पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई का असर अब साफ दिखने लगा है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे को जनदर्शन में कई यात्रियों ने शिकायत की थी कि रात्रिकालीन निजी बसें शहर में प्रवेश नहीं करतीं और उन्हें दानसरा या हरदी बायपास जैसी सुनसान जगहों पर उतार देती हैं। इससे खासकर महिलाओं, छात्रों, बुजुर्गों और ग्रामीण यात्रियों को 5 से 10 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता था।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने परिवहन विभाग को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने सभी बस संचालकों को कड़ा आदेश जारी किया है कि अब कोई भी बस रात में यात्रियों को बायपास पर नहीं उतारेगी। हर बस को सारंगढ़ बस स्टैंड तक आना अनिवार्य किया गया है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियम तोड़ने वाले बस संचालकों पर मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत कठोर कार्रवाई होगी। इसमें चालान, गाड़ी जब्ती और परमिट निलंबन जैसे कदम शामिल हैं।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रात्रिकालीन रूटों की लगातार निगरानी की जाए ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिले। प्रशासन का कहना है कि यात्री सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि लंबे समय से की जा रही शिकायतों पर पहली बार ठोस कदम उठाया गया है। खासकर छात्र, नौकरीपेशा लोग और महिलाएँ अब रात में यात्रा को लेकर अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे।

प्रशासन की इस पहल से साफ है कि जनदर्शन के माध्यम से उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और जनहित में तुरंत समाधान भी किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई